1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: 100 रुपए घटकर सोना हुआ 38,570 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी में भी आई मामूली गिरावट

Gold Rate Today: 100 रुपए घटकर सोना हुआ 38,570 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी में भी आई मामूली गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 19, 2019 04:30 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 04:30 pm IST

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की घटी मांग की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

Gold slips Rs 100 to Rs 38,570 on muted demand, weak overseas trend- India TV Hindi
Gold slips Rs 100 to Rs 38,570 on muted demand, weak overseas trend Image Source : GOLD SLIPS

नई दिल्‍ली। विदेशों में कमजोर रुख और ज्‍वैलर्स की कमजोर मांग की वजह से सोमवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 100 रुपए घटकर 38,570 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक शनिवार को सोने का दाम अपने सर्वकालिक उच्‍च स्‍तर 38,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था।

वहीं दूसरी और औद्योगिक इकाईयों और सिक्‍का निर्माताओं के उठान घटाने से चांदी का भाव भी 50 रुपए घटकर 45,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के साथ स्‍थानीय आभूषण निर्माताओं की घटी मांग की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

वैश्विक स्‍तर पर, न्‍यूयॉर्क में सोना 0.98 प्रतिशत कमजोर होकर 1499 रुपए प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17.00 डॉलर प्रति औंस पर थी।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का दाम 100-100 रुपए घटकर क्रमश: 38,570 रुपए और 38,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 28,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा। शनिवार को सोने का भाव 250 रुपए बढ़कर 38,670 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया था, जबकि चांदी 362 रुपए उछलकर 45,050 रुपए प्रति किग्रा हो गई थी।  

सोमवार को चांदी हाजिर का भाव 50 रुपए घटकर 45,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 289 रुपए घटकर 43,535 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्‍कों का भाव 91,000 रुपए खरीद और 92,000 रुपए बिक्री प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा