1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वेडिंग डिमांड से 225 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट

वेडिंग डिमांड से 225 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 13, 2017 03:54 pm IST,  Updated : Feb 13, 2017 03:54 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 225 रुपए चढ़कर 29,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि चांदी की कीमतों में 50 रुपए की मामूली गिरावट देखने को मिली।

वेडिंग डिमांड से 225 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट- India TV Hindi
वेडिंग डिमांड से 225 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी तेजी दर्ज की गई। विदेशी बाजार में गिरावट के बावजूद वेडिंग डिमांड के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को सहारा मिला है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 225 रुपए चढ़कर 29,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि चांदी की कीमतों में 50 रुपए की मामूली गिरावट देखने को मिली।

सर्राफा कारोबारियो ने कहा कि वेडिंग सीजन के डिमांड को पूरा करने के लिए घरेलू ज्वैलर्स और रिटेलर्स खरीदारी कर रहे हैं। इसकी वजह से सोने की कीमतों को सहारा मिला है। हालांकि विदेशी बाजार में सोने पर जबाव नजर आ रहा है।

दो दिन में 450 रुपए महंगा हुआ सोना

  • सिंगापुर में सोना 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • कॉमैक्स पर सोना 1231.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
  • चांदी 0.03 फीसदी फिसल कर 17.93 डॉलर प्रति और पर।
  • दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 225 रुपए की तेजी।
  • इसके बाद भाव क्रमश: 29,950 और 29,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
  • इससे पहले शनिवार को सोने में 225 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी।
  • गिन्नी का भाव भी 100 रुपए बढ़कर 24,600 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।

तस्‍वीरों में देखिए सोने से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

चांदी में सुस्त कारोबार

  • चांदी तैयार का भाव 50 रुपए गिरकर 43,000 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • साप्‍ताहिक डिलेवरी का भाव बिना किसी बदलाव के 42,620 रुपए प्रति किलो रहा।
  • चांदी सिक्‍कों का भाव भी 1000 रुपए बढ़कर खरीद 74,000 और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा