1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: खरीदारी बढ़ने से सोना 32,000 रुपए के पार, चांदी की चमक भी बढ़ी

Gold rate today: खरीदारी बढ़ने से सोना 32,000 रुपए के पार, चांदी की चमक भी बढ़ी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 22, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 03:25 pm IST

थानीय आभूषण विनिर्माताओं की ताजा मांग तथा विदेशी बाजारों के मजबूत रुख से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए चढ़कर 32,000 रुपए के स्तर को पार कर 32,040 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की ताजा मांग तथा विदेशी बाजारों के मजबूत रुख से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए चढ़कर 32,000 रुपए के स्तर को पार कर 32,040 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी भी 200 रुपए की बढ़त के साथ 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

सोने की कीमतों में पिछले तीन दिन के दौरान गिरावट आई थी। घरेलू बाजार में आभूषण विनिर्माताओं की खरीद बढ़ने और बेहतर वैश्विक रुख से गुरुवार को सोना चढ़ा। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,228 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी भी 14.59 डॉलर प्रति औंस पर मजबूत रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 90-90 रुपए चढ़कर क्रमश: 32,040 रुपए और 31,890 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले तीन दिन के दौरान सोना 200 रुपए टूटा था। आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव 24,800 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहे। 

सोने की तरह चांदी हाजिर भी 200 रुपए की बढ़त के साथ 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 302 रुपए की मजबूती के साथ 36,888 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा