1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: ज्‍वेलर्स की मांग से सोना पहुंचा 32,000 पर, चांदी में आया 300 रुपए का उछाल

Gold rate today: ज्‍वेलर्स की मांग से सोना पहुंचा 32,000 पर, चांदी में आया 300 रुपए का उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 23, 2018 05:22 pm IST,  Updated : May 23, 2018 05:22 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय ज्‍वेलर्स की लिवाली बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 120 रुपए चढ़कर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर को छू गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय ज्‍वेलर्स की लिवाली बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 120 रुपए चढ़कर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर को छू गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ाने के कारण चांदी की कीमत भी 300 रुपए की तेजी के साथ 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर के मुकाले रुपए का अवमूल्यन होने से सोने का आयात महंगा होने तथा घरेलू हाजिर बाजार में फुटकर मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से सोने की तेजी को समर्थन मिला। अमेरिका चीन में व्यापार वार्ता के नतीजे को लेकर अनिश्चितता एवं विदेशों में डॉलर में मामूली तेजी आने के बीच सोने में तेजी देखी गई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.12 प्रतिशत चढ़कर 1,292.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 120-120 रुपए बढ़कर क्रमश: 32,000 रुपए और 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। कल के कारोबार में इसमें पांच रुपए की तेजी आई थी। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 300 रुपए चढ़कर 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 175 रुपए बढ़कर 40,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 76,000 रुपए और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा