1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शीर्ष 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में 71,964 करोड़ रुपए की वृद्धि, सबसे अधिक लाभ में ITC

शीर्ष 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में 71,964 करोड़ रुपए की वृद्धि, सबसे अधिक लाभ में ITC

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 01, 2017 01:11 pm IST,  Updated : Jan 02, 2017 09:46 am IST

सेंसेक्स में शामिल सर्वाधिक मूल्यांकन वाली 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह 71,964 करोड़ का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ ITC को हुआ।

शीर्ष 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में 71,964 करोड़ रुपए की वृद्धि, सबसे अधिक लाभ में ITC- India TV Hindi
शीर्ष 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में 71,964 करोड़ रुपए की वृद्धि, सबसे अधिक लाभ में ITC

नई दिल्ली। सेंसेक्स में शामिल सर्वाधिक मूल्यांकन वाली 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 71,964 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ ITC को हुआ। 30 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान ITC, TCS, HUL, कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC, इंफोसिस, HDFC बैंक तथा SBI के मार्केट कैप में 71,963.70 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। वहीं ONGC को 1,865.37 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें : 50 दिन में 1061 छापे, पकड़ में आया देश भर से 4313 करोड़ रुपए का कालाधन

इन कंपनियों के मार्केट कैप में हुआ सबसे अधिक इजाफा

  • ITC को सर्वाधिक लाभ हुआ और उसका बाजार मूल्यांकन 19,620.45 करोड़ रुपए बढ़कर 2,92,064.22 करोड़ रुपए पहुंच गया।
  • वहीं TCS का मार्केट कैप 14,137.82 करोड़ रुपए बढ़कर 4,65,405.23 करोड़ रुपए पहुंच गया।
  • HUL का मार्केट कैप 7,650.71 करोड़ रुपए बढ़कर 1,78,834.02 करोड़ रुपए तथा कोल इंडिया का बाजार पूंजीकरण 7,386.82 करोड़ रुपए बढ़कर 1,86,222.28 करोड़ रुपए हो गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,119.68 करोड़ रुपए बढ़कर 3,50,340.43 करोड़ रुपए जबकि HDFC का मार्केट कैप 5,926.85 करोड़ रुपए बढ़कर 2,00,108.77 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 4,915.46 करोड़ रुपए बढ़कर 2,32,152.20 करोड़ रुपए हो गया।
  • HDFC बैंक का बाजार मूल्यांकन 4,817.77 करोड़ रुपए बढ़कर 3,07,718.15 करोड़ रुपए जबकि SBI का मार्केट कैप 388.14 करोड़ रुपए बढ़कर 1,93,875.36 करोड़ रुपए पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : Happy New Year: पीएम ने नए साल पर खोला राहतों का पिटारा, होमलोन पर मिलेगा 4 फीसदी का डिस्‍काउंट

ONGC के मार्केट कैप में आई गिरावट

  • ONGC का बाजार पूंजीकरण 1,865.37 करोड़ रुपए घटकर 2,45,692.29 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
  • शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में TCS पहले स्थान पर बनी रही।
  • उसके बाद क्रमश: RIL, HDFC बैंक, ITC, ONGC, इंफोसिस, HDFC, SBI, कोल इंडिया तथा HUL का स्थान रहा।
  • सप्ताह के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमश: 586.76 अंक या 2.24 प्रतिशत तथा 200.05 या 2.50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा