1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत, 32 पैसे बढ़कर खुला

डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत, 32 पैसे बढ़कर खुला

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 20, 2018 09:15 am IST,  Updated : Aug 20, 2018 09:42 am IST

पिछले हफ्ते शुक्रवार को डॉलर का भाव 70.15 रुपए पर बंद हुआ था जो रुपए का अबतक का सबसे निचला क्लोजिंग स्तर है

Rupee recovers 32 paisa against US Dollar During opening trade on Monday- India TV Hindi
Rupee recovers 32 paisa against US Dollar During opening trade on Monday

नई दिल्ली। अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले रुपए ने इस हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज करीब 32 पैसे की मजबूती के साथ खुला है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को डॉलर का भाव 70.15 रुपए पर बंद हुआ था जो रुपए का अबतक का सबसे निचला क्लोजिंग स्तर है लेकिन आज रुपया रिकवर होकर 69.81 प्रति डॉलर तक पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ सत्र से डॉलर में नरमी लौटी जिस वजह से आज रुपए को भी सहारा मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स 14 महीने की ऊंचाई से लगभग 1 प्रतिशत तक फिसल चुका है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 96.15 पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा