1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्‍स में लगातार दूसरे दिन आई 64 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10,652 पर हुआ बंद

सेंसेक्‍स में लगातार दूसरे दिन आई 64 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10,652 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 29, 2019 05:43 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 05:43 pm IST

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट रही।

BSE Sensex- India TV Hindi
BSE Sensex Image Source : BSE SENSEX

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 64.20 अंकों की गिरावट के साथ 35,592.50 पर और निफ्टी 9.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,652.20 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 60.02 अंकों की तेजी के साथ 35,716.72 पर खुला और 64.20 अंकों या 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 35,592.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,734.14 के ऊपरी और 35,375.51 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 56.55 अंकों की तेजी के साथ 14,468.09 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 13.71 अंकों की गिरावट के साथ 13,707.83 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,653.70 पर खुला और 9.35 अंकों या 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 10,652.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,690.35 के ऊपरी और 10,583.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 9 सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें दूरसंचार (0.98 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.59 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.44 फीसदी) शामिल हैं।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में ऊर्जा (1.20 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.01 फीसदी), तेल और गैस (0.92 फीसदी), रियल्टी (0.62 फीसदी) और वाहन (0.38 फीसदी) प्रमुख रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा