1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,700 से नीचे फिसला

शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,700 से नीचे फिसला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 17, 2021 11:37 am IST,  Updated : Jun 17, 2021 11:39 am IST

एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक गिर गया।

शेयर बाजार में गिरावट,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,700 से नीचे फिसला Image Source : AP

मुंबई। वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 302.80 अंक या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 52,199.18 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 93.70 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,673.85 आ गया। 

पढ़ें-  भारत के सभी बैंकों के लिए आ गई ये सिंगल एप, ICICI बैंक ने किया कमाल

पढ़ें- ATM मशीन को बिना छुए निकाल सकते हैं पैसा, इस सरकारी बैंक ने शुरू की सुविधा

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा पावरग्रिड, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक भी लाल निशान में थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक लाभ पाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 271.07 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,501.98 पर और निफ्टी 101.70 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,767.55 पर बंद हुआ था। 

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 870.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 73.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा