1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock market Today: सेंसेक्‍स 36700 के करीब पहुंचा, निफ्टी भी इतिहास बनाने के करीब

Stock market Today: सेंसेक्‍स 36700 के करीब पहुंचा, निफ्टी भी इतिहास बनाने के करीब

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 12, 2018 09:21 am IST,  Updated : Jul 12, 2018 12:21 pm IST

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स 36700  के करीब है। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्‍स ने 36999.53 का उच्‍चतम स्‍तर को छू लिया है। फिलहाल सेंसेक्‍स 390 अंकों की तेजी के साथ 36655 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जोरदार उछाल देखा जा रहा है, निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में ही 11025 की ऊंचाई को छुआ है, फिलहाल निफ्टी में 76.85 प्वाइंट की तेजी है। 

Sensex touches new record high while Nifty surpasses 11000 level on Thursday- India TV Hindi
Sensex touches new record high while Nifty surpasses 11000 level on Thursday

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स 36700  के करीब है। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्‍स ने 36999.53 का उच्‍चतम स्‍तर को छू लिया है। फिलहाल सेंसेक्‍स 390 अंकों की तेजी के साथ 36655 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जोरदार उछाल देखा जा रहा है, निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में ही 11025 की ऊंचाई को छुआ है, फिलहाल निफ्टी में 76.85 प्वाइंट की तेजी है। निफ्टी का रिकॉर्ड स्तर 11171.55 है जिसे इसने इस साल जनवरी में छुआ था। 

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टर इंडेक्स में जोरदार उछाल देखा जा रहा है, सबसे ज्यादा बढ़त पीएसयू बैंक, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में देखी जा रही है। बाजार में तेजी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और विदेशी बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेत हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव करीब 6 प्रतिशत तक घट गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से निफ्टी पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती है।

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में देखी जा रही है, सेंसेक्स पर रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर 1054.65 की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया है, शेयर में आई तेजी की वजह से रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, कंपनी की कुल मार्केट कैप 6.65 लाख करोड़ रुपए को पार कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा