1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कारों के सेफ्टी नियमों की खबर से शेयर बाजार में इन कंपनियों को होगा फायदा, शेयरों में आ सकती है तेजी

कारों के सेफ्टी नियमों की खबर से शेयर बाजार में इन कंपनियों को होगा फायदा, शेयरों में आ सकती है तेजी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 29, 2017 06:10 pm IST,  Updated : Oct 29, 2017 06:10 pm IST

कारों में बेसिक सिक्योरिटी फीचर्स के जिस प्रस्ताव को मंजूरी दी है उससे शेयर बाजार में ऐसी कंपनियों को फायदा हो सकता है जो कारों के सेफ्टी उपकरण बनाती हैं

कारों के सेफ्टी नियमों की खबर से शेयर बाजार में इन कंपनियों को होगा फायदा, शेयरों में आ सकती है तेजी- India TV Hindi
कारों के सेफ्टी नियमों की खबर से शेयर बाजार में इन कंपनियों को होगा फायदा, शेयरों में आ सकती है तेजी

नई दिल्ली। परिवहन विभाग ने 2019 से सभी कारों में बेसिक सिक्योरिटी फीचर्स के जिस प्रस्ताव को मंजूरी दी है उससे शेयर बाजार में ऐसी कंपनियों को फायदा हो सकता है जो कारों के लिए सेफ्टी उपकरण तैयार करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी कंपनियों के बारे में बता रहे हैं जो इस तरह के उपकरण तैयार करती हैं और सरकार के इस फैसले के बाद ऐसी कंपनियों के शेयरों में तेजी की संभावना जताई जा रही है।

ऐसी कंपनियों में पहले नंबर पर आती है मिंडा इंडस्ट्रीज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इस कंपनी का शेयर शुक्रवार को 2.59 फीसदी की गिरावट के साथ 807.60 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ऐसी उम्मीद है कि सरकार के फैसले से दोबारा से इसके शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है।

दूसरे नंबर पर राने होल्डिंग्स है, शुक्रवार को शेयर बाजार में इस कंपनी का शेयर 1709.95 के स्तर पर बंद हुआ था। तीसरे नंबर पर प्रीकोल नाम की कंपनी है जिसका शेयर 88.45 के स्तर पर बंद हुआ था। ऐसी संभावना है कि सरकार के फैसले से इन कंपनियों को भी फायदा हो सकता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा