1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्ड की खरीद दर 2,971 रुपए प्रति ग्राम हुई तय, ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को मिलेगी छूट

सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्ड की खरीद दर 2,971 रुपए प्रति ग्राम हुई तय, ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को मिलेगी छूट

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 22, 2017 10:54 am IST,  Updated : Oct 22, 2017 10:54 am IST

सरकार ने सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्ड (SGB) की खरीद दर 2,971 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित की है। गोल्‍ड बॉन्ड के लिए आवेदन 23 से 25 अक्‍टूबर तक किया जा सकता है।

सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्ड की खरीद दर 2,971 रुपए प्रति ग्राम हुई तय, ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को मिलेगी छूट- India TV Hindi
सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्ड की खरीद दर 2,971 रुपए प्रति ग्राम हुई तय, ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को मिलेगी छूट

नई दिल्ली। सरकार ने सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्ड (SGB) की खरीद दर 2,971 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित की है। वित्‍त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस दौर में गोल्‍ड बॉन्ड के लिए आवेदन 23 से 25 अक्‍टूबर तक किया जा सकता है। 30 अक्‍टूबर को निपटान की तिथि पर निर्गम मूल्य 2,971 रुपए प्रति ग्राम होगा। यह बिक्री सरकारी गोल्‍ड बॉन्ड योजना जारी करने के लिए दिसबंर तक के घोषित कार्यक्रम के तहत की जा रही है। इस कार्यक्रम के मुताबिक यह 9 अक्तूबर से 27 दिंसबर तक प्रत्येक सोमवार से बुधवार तक इसकी खरीद की जा सकेगी। इस कार्यक्रम के तहत पहली बिक्री 9-11 अक्‍टूबर तक चली थी।

यह भी पढ़ें : RBI ने किया स्‍पष्‍ट, मनी लांड्रिंग कानून के तहत बैंक खाते से आधार को लिंक करना है अनिवार्य

बयान में कहा गया है कि गोल्‍ड बॉन्‍ड के लिए ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल माध्यम के जरिए भुगतान करने पर 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट मिलेगी। इस योजना के तहत, अधिक से अधिक 500 ग्राम और कम से कम 1 ग्राम सोने के मूल्य तक के गोल्‍ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। बांड एक ग्राम सोने और उसके गुणक इकाइयों में होते हैं। इनमें निवेशकर्ता को सालाना 2.75 प्रतिशत का छोटा ब्याज भी दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : 15 हजार में से केवल 2300 बैंक शाखाओं में शुरू हुए आधार केंद्र, 31 अक्‍टूबर है लक्ष्‍य पूरा करने की अंतिम तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा