1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,200 के पार

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,200 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 24, 2021 11:54 am IST,  Updated : May 24, 2021 11:54 am IST

शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा  Image Source : AP

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 310.72 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 50,851.20 पर था और व्यापक एनएसई निफ्टी 71.90 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 15,247.20 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और डॉ रेड्डीज भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाइटन, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक और एचयूएल में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 975.62 अंक या 1.97 प्रतिशत बढ़कर 50,540.48 पर और निफ्टी 269.25 अंक या 1.81 प्रतिशत बढ़कर 15,175.30 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 510.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत बढ़कर 66.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा