1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 33,900 और निफ्टी 10,450 के ऊपर

शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 33,900 और निफ्टी 10,450 के ऊपर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 04, 2018 09:48 am IST,  Updated : Jan 04, 2018 09:48 am IST

आज पीएसयू बैंक और रियलिटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है जबकि रुपए की तेजी की वजह से आईटी इंडेक्स मे गिरावट देखी जा रही है

Stock Market - India TV Hindi
Stock Market opens positive on Thursday

नई दिल्ली। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले हैं, शुरुआती करोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 33,916.75 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 31.42 प्वाइंट की बढ़त के साथ 33,824.80 पर कारोबार कर रहा है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो वह भी हल्की बढ़त के साथ 10,450 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में 10,470.10 का ऊपरी स्तर छुआ है।

आज पीएसयू बैंक और रियलिटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है जबकि रुपए की तेजी की वजह से आईटी इंडेक्स मे गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी की कुल 28 कंपनियों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है और 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

जिन कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी है उनमें ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, यूपीएल, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डी, गेल, लार्सन एंड टूब्रो, मारुति और टीसीएस आगे हैं। घटने वाली कंपनियों में टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और यश बैंक आगे हैं।

अगले हफ्ते कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे घोषित होंगे, बाजार की नजर तिमाही नतीजों पर टिकी हुई है, साउथ इंडियन बैंक, बजाज कॉर्प, इंडसइंड बैंक और टीसीएस के नतीजे अगले हफ्ते घोषित होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा