1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 6 दिन की लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज सुधार, सेंसेक्स में 250 प्वाइंट का उछाल

6 दिन की लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज सुधार, सेंसेक्स में 250 प्वाइंट का उछाल

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 08, 2018 09:34 am IST,  Updated : Mar 08, 2018 09:34 am IST

शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त देखी जा रही है, सबसे ज्याद बढ़त रियलिटी इंडेक्स में है, सेंसेक्स और निफ्टी में 6 दिन बाद रिकवरी लौटती दिख रही है

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market recovers after continued fall for 6 days

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में लगातार 6 दिन की गिरावट के बाद आज गुरुवार को कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में ही 33306.84 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 250 प्वाइंट की बढ़त के साथ 33283 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो निफ्टी ने शरुआती कारोबार में 10241.40 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 70.90 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10225.10 पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त देखी जा रही है, सबसे ज्याद बढ़त रियलिटी इंडेक्स में है, इसके अलावा पीएसयू बैंक, फाइनेशियल सर्विसेज इंडेक्स और फार्मा इंडेक्स में ज्यादा बढ़त बनी हुई है। निफ्टी की 50 में से 42 कंपनियों में तेजी है जबकि सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियां बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं।

निफ्टी पर बढ़ने वाली कंपनियों में सबसे आगे आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डी, रिलायंस इंड्स्ट्रीज, टाटा स्टील, एचडीएफसी, इंडियाबुल्स हाउसिंग, इंफोसिस और अरविंदो फार्मा हैं। जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट है उनमें इंफ्राटेल, भारत पेट्रोलियम, एनटीपीसी और यश बैंक आगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा