1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गेहूं की सरकारी खरीद 22 लाख टन के पार, जानिए MP और UP के किसानों से कितना गेहूं खरीदा गया

गेहूं की सरकारी खरीद 22 लाख टन के पार, जानिए MP और UP के किसानों से कितना गेहूं खरीदा गया

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 11, 2018 01:33 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 04:03 pm IST

10 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों ने देशभर से कुल 22.79 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली है। यह खरीद 1735 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर हो रही है

Wheat procurement- India TV Hindi
Wheat procurement crosses 22 lakh tons till April 10 says FCI Data

नई दिल्ली। रबी मार्केटिंग सीजन 2018-19 के आगे बढ़ने के साथ सरकारी एजेंसियों की तरफ से गेहूं की खरीद भी बढ़ने लगी है। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों ने देशभर से कुल 22.79 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली है। यह खरीद 1735 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर हो रही है। निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल तक हुई कुल खरीद में से सबसे अधिक मध्य प्रदेश से 14.83 लाख टन गेहूं खरीदा गया है, इसके बाद हरियाणा से 5.76 लाख टन, उत्तर प्रदेश से 1.07 लाख टन, राजस्थान से 78000 टन, और गुजरात से 12000 टन की खरीद हुई है।

सरकारी भंडार में सबसे ज्यादा गेहूं देने वाले राज्य पंजाब से भी सरकारी एजेंसियों ने खरीद शुरू कर दी है और 10 अप्रैल तक वहां पर 23000 टन गेहूं खरीदा गया है।

इस साल पूरे सीजन के दौरान देशभर में 320 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले साल 308 लाख टन गेहूं की खरीद हुई थी। आगे चलकर पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में गेहूं की खरीद में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा