1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 20 August 2026 Stock Market Updates: शेयर बाजार में शानदार तेजी! सेंसेक्स और निफ्टी में मारी बड़ी छलांग, Infosys समेत कई बड़े शेयर चमके

20 August 2026 Stock Market Updates: शेयर बाजार में शानदार तेजी! सेंसेक्स और निफ्टी में मारी बड़ी छलांग, Infosys समेत कई बड़े शेयर चमके

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Aug 20, 2026 09:34 am IST,  Updated : Aug 20, 2026 09:53 am IST

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को कारोबार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 545.29 अंक की बढ़त के साथ 77,454.97 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 134.80 अंक उछलकर 24,213.10 पर कारोबार करता नजर आया।

शेयर बाजार में तेजी- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी Image Source : ANI/CANVA

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। मजबूत वैश्विक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया और निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 545 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी भी 24,200 के स्तर को पार कर गया। IT, बैंकिंग और FMCG समेत कई प्रमुख सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।

सेंसेक्स में 545 अंकों की जोरदार छलांग

20 अगस्त को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 545.29 अंक की बढ़त के साथ 77,454.97 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 134.80 अंक चढ़कर 24,213.10 पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती कारोबार में करीब 1,402 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 544 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 145 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

इन्फोसिस समेत IT शेयरों में जबरदस्त खरीदारी

तेजी के इस माहौल में IT सेक्टर निवेशकों की पसंद बना रहा। इन्फोसिस 1.73% की बढ़त के साथ प्रमुख गेनर्स में रहा। वहीं इटरनल 1.62%, बजाज फाइनेंस 1.62%, टेक महिंद्रा 1.05%, एक्सिस बैंक 1.02% और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.97% तक चढ़े। एचसीएल टेक, विप्रो, TCS और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, कुछ शेयरों में बिकवाली भी देखने को मिली। M&M करीब 0.10% नीचे रहा। JSW स्टील और पावर ग्रिड कॉर्प भी शुरुआती कारोबार में कमजोर शेयरों में शामिल रहे।

बैंकिंग शेयरों ने भी संभाला बाजार

बैंकिंग सेक्टर में भी मजबूत रुझान रहा। एचडीएफसी बैंक करीब 0.89% और कोटक महिंद्रा बैंक 0.88% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व में भी तेजी रही।

निफ्टी50 के टॉप गेनर स्टॉक्स

  1. श्रीराम फाइनेंस: +2.58%
  2. इन्फोसिस: +1.54%
  3. बजाज फाइनेंस: +1.53%
  4. इटरनल: +1.48%
  5. कोटक महिंद्रा: +1.41

निफ्टी 50 के टॉप लूजर स्टॉक्स

  1. हिंडाल्को: -1.61%
  2. ONGC: -1.43%
  3. कोल इंडिया: -0.79%
  4. मैक्स हेल्थकेयर: -0.70%
  5. NTPC: -0.45%

 सेक्टरल इंडेक्स का हाल

सेक्टरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में 0.90%, निफ्टी रियल्टी में 0.64% और निफ्टी बैंक में बढ़त रही में 0.52% की बढ़त रही। FMCG, फार्मा और MNC इंडेक्स भी हरे निशान में रहे। वहीं निफ्टी एनर्जी और निफ्टी PSE मामूली गिरावट में कारोबार करते नजर आए।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार के नए नियम पर SEBI का बड़ा फैसला, Closing Auction Session को लेकर चेयरमैन ने साफ कर दिया पूरा प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा