Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने-चांदी की चमक दिल्ली में रिकॉर्ड लेवल पर, जानें 10 ग्राम Gold की आज क्या रही कीमत

सोने-चांदी की चमक दिल्ली में रिकॉर्ड लेवल पर, जानें 10 ग्राम Gold की आज क्या रही कीमत

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Apr 09, 2024 07:27 pm IST, Updated : Apr 09, 2024 07:27 pm IST

विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच सोने और चांदी के तेवर मंगलवार को और कड़े हो गए। कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई। विदेशी बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,350 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 14 डॉलर अधिक है।

सोमवार को सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।- India TV Paisa
Photo:FREEPIK सोमवार को सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का रुख जारी है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी रहा और दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतें नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। भाषा की खबर के मुताबिक, दिल्ली में सोने की कीमत 140 रुपये की तेजी के साथ 71,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। सोमवार को सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की चमक भी जोरदार

दिल्ली में चांदी की कीमत भी 500 रुपये के उछाल के साथ 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई, जबकि सोमवार को पहली बार चांदी ने 84,000 रुपये के स्तर को पार किया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 71,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही थीं, जो पिछले बंद भाव से 140 रुपये की बढ़त है।

कॉमेक्स में हाजिर सोना

खबर के मुताबिक, विदेशी बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,350 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 14 डॉलर अधिक है। गांधी ने कहा कि व्यापारियों ने गति को आगे बढ़ाना जारी रखा है, जिससे सोने की कीमतें दैनिक आधार पर नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। डॉलर सूचकांक कम कारोबार कर रहा है और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आई है, जिससे सुरक्षित-संपत्ति के लिए इसे अतिरिक्त समर्थन मिला है। इसके अतिरिक्त, चांदी की कीमतें भी बढ़कर 28.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थीं। पिछले कारोबार में यह 27.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

वायदा कारोबार में सोना

गांधी ने कहा कि आगामी अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों से सोने की कीमतों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने का अनुमान है। कीमतें पहले से ही ऊंचे लेवल पर हैं। इन आंकड़ों के बाद मुनाफावसूली शुरू हो सकती है, जिससे इसमें गिरावट आ सकती है। वायदा कारोबार में, दिन के कारोबार में एमसीएक्स पर सोना 71,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement