Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने-चांदी के गिर गए दाम, एमसीएक्स पर ये रहे भाव, जानें महानगरों में प्रति 10 ग्राम Gold के रेट

सोने-चांदी के गिर गए दाम, एमसीएक्स पर ये रहे भाव, जानें महानगरों में प्रति 10 ग्राम Gold के रेट

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Dec 16, 2025 10:55 am IST, Updated : Dec 16, 2025 10:58 am IST

ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। पिछली ट्रेडिंग सेशन में करीब दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोने पर दबाव देखने को मिला।

दोनों धातुओं की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।- India TV Paisa
Photo:FREEPIK दोनों धातुओं की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।

वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी अनुबंध के लिए प्रति 10 ग्राम सोने का भाव सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर बीते सत्र के मुकाबले 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,33,795 रुपये पर सरक गया। इसी तरह, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत भी बीते सत्र के मुताबिक, 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,96,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर लुढ़क गई।

महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज

  • goodreturns के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,401 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,285 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,054 प्रति ग्राम है।
  • मुंबई में 16 दिसंबर को सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,386 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,270 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,039 प्रति ग्राम है।
  • आज कोलकाता में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,386 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,270 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,039 प्रति ग्राम है।
  • आज चेन्नई में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,473 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,350 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,300 प्रति ग्राम है।
  • बैंगलुरु में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,386 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,270 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,039 प्रति ग्राम है।

ग्लोबल मार्केट में सोने का हाल

tradingeconomics के मुताबिक, मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और यह 4,290 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। पिछली ट्रेडिंग सेशन में करीब दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोने पर दबाव देखने को मिला। साथ ही, निवेशक आज आने वाली अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की आगे की मौद्रिक नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement