1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, MCX पर आज ये चल रहा दाम, जानें चार महानगरों का हाजिर भाव

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, MCX पर आज ये चल रहा दाम, जानें चार महानगरों का हाजिर भाव

 Published : Oct 03, 2025 11:15 am IST,  Updated : Oct 03, 2025 11:20 am IST

सोने की कीमत इस साल जोरदार बढ़ा है। जनवरी से अब तक यह 47% महंगा हो चुका है। हाल के दिनों में सोने ने लगातार नए फ्रेश रिकॉर्ड बनाए हैं। वैश्विक उथल-पुथल से सोने की कीमत काफी प्रभावित हुई है।

सोने को ग्लोबल अस्थिरता के दौरान सुरक्षित निवेश माना जाता है।- India TV Hindi
सोने को ग्लोबल अस्थिरता के दौरान सुरक्षित निवेश माना जाता है। Image Source : PTI

सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,17,334 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज की गई। इसी तरह, चांदी की कीमत में भी 1.06 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई और यह 1,43,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। आपको बता दें, सोना, जिसे ग्लोबल अस्थिरता के दौरान सुरक्षित निवेश माना जाता है और निम्न ब्याज दरों के माहौल में अच्छा प्रदर्शन करता है, इस साल अब तक 47% महंगा हो चुका है।

ग्लोबल मार्केट में आज सोने का हाजिर भाव

लाइवमिंट के मुताबिक, सोना शुक्रवार को स्थिर रहा और लगातार सातवें सप्ताह बढ़त की ओर अग्रसर रहा, जिसे इस वर्ष अमेरिका में ब्याज दरों में अतिरिक्त कटौती की उम्मीदों और संभावित अमेरिकी सरकार के बंद होने की चिंताओं से समर्थन मिला। गुरुवार को 3,896.49 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद, 02:47 GMT तक हाजिर सोना 3,851.99 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। इस सप्ताह अब तक सोने की कीमत में 2.4% की वृद्धि हुई है।

देश के चार महानगरों में सोने का हाजिर भाव

  • goodreturns के मुताबिक, दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,819 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,835 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,868 प्रति ग्राम है।
  • आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹11,804 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹10,820 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹8,853 प्रति ग्राम है।
  • कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,804 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,820 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,853 प्रति ग्राम है।
  • चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,826 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,840 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,980 प्रति ग्राम है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा