1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. चांदी हो गई ₹1,700 महंगी, इतने पर पहुंची कीमत, जानें 10 ग्राम सोने का क्या रहा आज भाव

चांदी हो गई ₹1,700 महंगी, इतने पर पहुंची कीमत, जानें 10 ग्राम सोने का क्या रहा आज भाव

 Published : Apr 16, 2026 08:19 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 08:19 pm IST

फिलहाल निवेशक अमेरिका-ईरान वार्ता से मिलने वाले स्पष्ट संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। यदि कोई ठोस समझौता होता है, तो महंगाई में राहत मिलने से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है।- India TV Hindi
सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। Image Source : PEXELS

दिल्ली में गुरुवार को चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। मजबूत वैश्विक रुझानों और स्थिर मांग के चलते चांदी 1,700 रुपये की बढ़त के साथ 2,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी का भाव पिछले बंद स्तर 2,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये गिरकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया, जबकि बुधवार को यह 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

सौमिल गांधी, सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट, एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि गुरुवार को सोने में सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) के रूप में अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ी, जिससे सोने पर दबाव बना। उन्होंने आगे कहा कि डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में सुधार ने भी कीमती धातुओं की तेजी को सीमित किया, हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक वार्ता की उम्मीदों ने बाजार की धारणा को कुछ हद तक समर्थन दिया।

विश्लेषकों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच संघर्षविराम को दो सप्ताह बढ़ाने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे बातचीत के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमतें हाल के निचले स्तरों के आसपास बनी रहीं, जिससे महंगाई की चिंता कुछ कम हुई और बुलियन बाजार में बड़ी गिरावट नहीं देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या रहा रुझान

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 79.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि सोना 18.36 डॉलर या 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,809.16 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। प्रवीण सिंह ने कहा कि सोना फिलहाल सीमित दायरे में रह सकता है क्योंकि निवेशक अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़े स्पष्ट संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते से तेल की कीमतों और महंगाई में राहत मिल सकती है, जिससे सोने पर दबाव बढ़ सकता है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ता है, तो तेल की कीमतों में उछाल आ सकता है, जिसका असर सोने पर भी पड़ सकता है, क्योंकि ऐसे समय में सोना और तेल के बीच आमतौर पर उल्टा संबंध देखने को मिलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा