Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने-चांदी का जोश हुआ हाई, कीमत में आज हो गई तेज बढ़ोतरी, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

सोने-चांदी का जोश हुआ हाई, कीमत में आज हो गई तेज बढ़ोतरी, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Aug 01, 2024 09:29 pm IST, Updated : Aug 01, 2024 09:29 pm IST

सोने और चांदी पर सीमा शुल्क में कटौती की सरकार की बजट घोषणा के कारण हुई तीव्र गिरावट से उबरते हुए सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी आई।

कॉमेक्स में चांदी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 29.13 डॉलर प्रति औंस हो गई।- India TV Paisa
Photo:FILE कॉमेक्स में चांदी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 29.13 डॉलर प्रति औंस हो गई।

सोने और चांदी की कीमत में गुरुवार को मजबूत बढ़त दर्ज की गई। घरेलू मांग और पॉजिटिव वैश्विक रुख के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 550 रुपये की तेजी के साथ 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। भाषा की खबर के मुताबिक, सोने और चांदी पर सीमा शुल्क में कटौती की सरकार की बजट घोषणा के कारण हुई तीव्र गिरावट से उबरते हुए सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी आई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत  

खबर के मुताबिक, अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमत भी 600 रुपये की तेजी के साथ 86,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसका पिछला बंद भाव 85,600 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 550 रुपये बढ़कर 72,150 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स में सोना

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के और बढ़ने के जोखिम के कारण सुरक्षित निवेश के विकल्प सोने के भाव एशियाई सत्र के दौरान उच्चस्तर पर पहुंच गए। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स में सोना 2,490 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है जो पिछले बंद भाव से 17 डॉलर प्रति औंस अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में चांदी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 29.13 डॉलर प्रति औंस हो गई।

वायदा कारोबार में सोने का भाव

वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 415 रुपये की तेजी के साथ 70,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 415 रुपये यानी 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 19,584 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,488.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement