Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold सरपट ऊपर भागा पहुंचा सर्वोच्च शिखर पर, नहीं हिली चांदी, जानें दिल्ली में प्रति 10 ग्राम सोने का भाव

Gold सरपट ऊपर भागा पहुंचा सर्वोच्च शिखर पर, नहीं हिली चांदी, जानें दिल्ली में प्रति 10 ग्राम सोने का भाव

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Dec 04, 2023 06:42 pm IST, Updated : Dec 04, 2023 06:44 pm IST

ग्लोबल मार्केट में सोना मजबूती के साथ 2,077 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत कम होकर 25.40 डॉलर प्रति औंस रही। कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,077 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से छह अमेरिकी डॉलर ज्यादा है।

पिछले कारोबारी सत्र के आखिर में सोने की कीमत 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।- India TV Paisa
Photo:FILE पिछले कारोबारी सत्र के आखिर में सोने की कीमत 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

सोने की कीमत में जबरदस्त मजबूती आ गई है। यह नए लेवल पर जा पहुंचा है। ग्लोबल मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 450 रुपये बढ़कर 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई। भाषा की खबर के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। बता दें, पिछले कारोबारी सत्र के आखिर में सोने की कीमत 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। हालांकि, चांदी की कीमत 80,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही, इसमें कोई बदलाव नहीं देखा गया।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना

खबर के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद यह 450 रुपये मजबूत होकर 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में सोना मजबूती के साथ 2,077 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत कम होकर 25.40 डॉलर प्रति औंस रही। कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,077 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से छह अमेरिकी डॉलर ज्यादा है। गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के चलते कॉमेक्स में सोना सोमवार को एक नए टॉप लेवल पर पहुंच गया।

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 446 रुपये की गिरावट के साथ 76,147 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले करार की कीमत 446 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,147 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 174 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.25 प्रतिशत की हानि के साथ 25.54 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

वायदा कारोबार में सोने की कीमत

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 32 रुपये की गिरावट के साथ 63,080 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में सोने के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 32 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 63,080 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 96 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना की कीमत 0.22 प्रतिशत की हानि के साथ 2,085 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement