1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में अच्छी तेजी, सेंसेक्स 253 अंक चढ़ा, सेंसेक्स के 27 शेयरों में तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में अच्छी तेजी, सेंसेक्स 253 अंक चढ़ा, सेंसेक्स के 27 शेयरों में तेजी

 Edited By: Alok Kumar
 Published : May 08, 2023 09:20 am IST,  Updated : May 08, 2023 11:49 am IST

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयरों में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 3.42 % की तेजी देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 318.61 अंक उछलकर 61,372.90 अंक पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 79.60 अंक की तेजी के साथ 18,148.60 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयरों में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 3.42 % की तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय बाजार में जोरदार तेजी में रियल्टी, बैंकिंग और ऑटो स्टॉक्स का अहम योगदान है। वहीं, वैश्विक बाजारों में मजबूती का भी फायदा शेयर मार्केट को मिला है। लगातार 4 दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 550 अंक और नैस्डैक 2.25% की बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ था। 

निफ्टी50 की शुरुआती चाल 

निफ्टी50 की शुरुआती चाल
Image Source : NSEनिफ्टी50 की शुरुआती चाल

इन कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी 

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक प्रमुख लाभार्थी थे। दूसरी ओर इंफोसिस में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में थे, जबकि जापान के निक्केई में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 777.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा