1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Merger: HDFC बैंक में HDFC लिमिटेड के विलय की घोषणा, रॉकेट हुए शेयरों ने दिया निवेशकों को जबर्दस्त मुनाफा

Merger: HDFC बैंक में HDFC लिमिटेड के विलय की घोषणा, रॉकेट हुए शेयरों ने दिया निवेशकों को जबर्दस्त मुनाफा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 04, 2022 11:14 am IST,  Updated : Apr 04, 2022 11:14 am IST

विलय की घोषणा के बाद सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में जोरदार उछाल आ गया।

HDFC - India TV Hindi
HDFC  Image Source : FILE

Highlights

  • एचडीएफसी लिमिटेड का देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में विलय होगा
  • शेयर बाजार खुलते ही एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में जोरदार उछाल आ गया
  • शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,100 अंक से अधिक चढ़ गया

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में विलय होगा। एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि विलय की योजना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय प्रतिभूति तथा विनिमय बोर्ड (सेबी) सहित विभिन्न नियामक मंजूरियों के अधीन है। 

विलय की घोषणा के बाद सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में जोरदार उछाल आ गया। जिसके चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,100 अंक से अधिक चढ़ गया। शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी का शेयर 8.37 फीसदी की तेजी के साथ 2,656.10 रुपये पर पहुंच गया, जबकि एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब आठ फीसदी चढ़कर 1,623.65 रुपये पर था। 

क्या है सौदे की प्रमुख बातें 

प्रस्तावित सौदे के तहत एचडीएफसी लिमिटेड के प्रत्येक 25 इक्विटी शेयरों के लिए एचडीएफसी बैंक के 42 इक्विटी शेयर मिलेंगे। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘ऑडिट समिति और स्वतंत्र निदेशकों की समिति की सिफारिश और रिपोर्ट पर विचार करने के बाद, एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने चार अप्रैल, 2022 को हुई अपनी बैठक में एचडीएफसी इंवेस्टमेंट्स और एचडीएफसी होल्डिंग्स के हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी लिमिटेड) में, और एचडीएफसी लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक में विलय की एक समग्र योजना को मंजूरी दी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा