1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इस कंपनी में प्रमोटर ने बेचे 2.25 करोड़ शेयर, शेयरों की कीमत पर हुआ असर

इस कंपनी में प्रमोटर ने बेचे 2.25 करोड़ शेयर, शेयरों की कीमत पर हुआ असर

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 11, 2024 10:08 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 10:08 pm IST

Rakesh Gangwal की ओर से 2.25 करोड़ शेयर ओपन मार्केट में बेचे गए हैं। शेयर करीब 3.63 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ है।

indigo- India TV Hindi
इंडिगो के प्रमोटर राकेश गंगवाल ने हिस्सेदारी बिक्री की है। Image Source : FILE

देश की सबसे बड़ी कंपनी एयरलाइन इंडिगो यानी इंटरग्लोब एविएशन के प्रमोटर राकेश गंगवाल ने सोमवार को खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से कंपनी के 6,785 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इंटरग्लोब एविएशन सह-संस्थापक ने इंडिगो के 2.25 करोड़ शेयर यानी 5.83 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है। 

बीएसई के डेटा के अनुसार, गंगवाल ने 2.25 करोड़ शेयर औसत 3,016 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं। वहीं, मॉर्गन स्टेनली ने इंडिगो के 21 लाख शेयर खरीदे हैं, जो कि कंपनी के कुल शेयरों का 0.5 प्रतिशत है। इसकी वैल्यू 633 करोड़ रुपये है। 

सह-संस्थापक राहुल भाटिया के हुआ था विवाद

गंगवाल ने कंपनी में हिस्सेदारी घटाने का यह फैसला फरवरी, 2022 में लिया था जब कथित कॉरपोरेट संचालन के मुद्दे पर सह-संस्थापक राहुल भाटिया के साथ उनका विवाद हो गया था। शेयर बिक्री तीन किस्तों में की गई। शेयरों की बिक्री 3,015.10 रुपये प्रति शेयर से 3,016.36 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई। 

शेयर में आई तेजी 

बीएसई पर कंपनी के 3,214.25 रुपये के बंद भाव की तुलना में शेयरों को छूट पर बेचा गया। कारोबार की समाप्ति पर शेयर में 3.63 प्रतिशत की तेजी रही जबकि मानक सूचकांक सेंसेक्स घाटे में बंद हुआ। इंटरग्लोब एविएशन विमानन कंपनी इंडिगो की मूल कंपनी है। उसकी घरेलू बाजार हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक है। दिसंबर 2023 के अंत में, प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह संस्थाओं के पास इंटरग्लोब एविएशन में 63.13 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा