1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसक्स की टॉप 10 कंपनियों में कौन रही अव्वल, किसने निवेशकों को कराया मुनाफा और कहां लगा झटका, जानें

सेंसक्स की टॉप 10 कंपनियों में कौन रही अव्वल, किसने निवेशकों को कराया मुनाफा और कहां लगा झटका, जानें

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 25, 2024 11:14 am IST,  Updated : Aug 25, 2024 11:14 am IST

सेंसेक्स शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 33.02 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 81,086.21 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 649.37 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Sensex- India TV Hindi
सेंसक्स Image Source : PTI

सेंसक्स की टॉप 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से बीते सप्ताह 95,522.81 करोड़ रुपये बढ़े। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचयूएल सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 29,634.27 करोड़ रुपये बढ़कर 20,29,710.68 करोड़ रुपये रहा। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 17,167.83 करोड़ रुपये बढ़कर 16,15,114.27 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 15,225.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,61,151.49 करोड़ रुपये रहा। इन तीनों कंपनियों के मार्केट कैप में जोरदार उछाल आने से निवेशकों को बंपर फायदा हुआ। आपको बता दें कि बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 33.02 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 81,086.21 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 649.37 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

एयरटेल ने भी कराया मुनाफा 

भारती एयरटेल का एमकैप 12,268.39 करोड़ रुपये बढ़कर 8,57,392.26 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 11,524.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,47,640.11 करोड़ रुपये रहा। आंकड़ों के अनुसार आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,965.14 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,364.24 करोड़ रुपये हो गया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,498.89 करोड़ रुपये बढ़कर 7,27,578.99 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, भारतीय जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन 1,992.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,71,050.63 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का एमकैप 1,245.64 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,269.13 करोड़ रुपये हो गया। 

सिर्फ एचडीएफसी बैंक ने कराया नुकसान 

हालांकि, एचडीएफसी बैंक का एमकैप 4,835.34 करोड़ रुपये घटकर 12,38,606.19 करोड़ रुपये रहा। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा