जिस वोलैटिलिटी ने वित्त वर्ष 2025 में भारतीय शेयर बाजारों को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया, वह नए वित्त वर्ष में भी जारी है। मंगलवार की भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार आज अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.78 फीसदी या 592 अंक की बढ़त लेकर 76,617 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आज सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए हैं। यानी हर सेक्टर में तेजी देखने को मिली। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.72 फीसदी या 166.65 अंक की बढ़त लेकर 23,332 पर बंद हुआ। एनएसई पर 2,977 ट्रेडेड स्टॉक्स में से 2148 शेयर हरे निशान पर 757 शेयर लाल निशान पर और 72 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। एनएसई के 39 शेयर 52 वीक हाई पर हैं। 43 शेयर 52 वीक लो पर हैं। 247 शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है और 26 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।
इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी
एनएसई के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी Hester Biosciences में 20 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, Baazar Style में 20 फीसदी, Orchasp में 19.92 फीसदी, Keynote Financial में 19.15 फीसदी, Gujarat Alkalies में 17.55 फीसदी का उछाल दर्ज हुआ। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट Punjab & Sind Bank में 12 फीसदी, Central Bank of India में 10.97 फीसदी, The Peria Karamalai में 8.59 फीसदी दर्ज हुई।
प्रॉपर्टी सेक्टर में सबसे अधिक उछाल
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें तो आज बुधवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 3.61 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.13 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.82 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.84 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.61 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.70 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.87 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.74 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.74 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.79 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.51 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.31 फीसदी की तेजी दिखी।