1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सपाट ट्रेड कर रहा बाजार, फाइनेंशियल शेयरों में दिख रही खरीदारी, फार्मा में गिरावट

सपाट ट्रेड कर रहा बाजार, फाइनेंशियल शेयरों में दिख रही खरीदारी, फार्मा में गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 28, 2025 09:25 am IST,  Updated : Mar 28, 2025 09:43 am IST

निफ्टी शुरुआती कारोबार में 7.75 अंक की मामूली गिरावट के साथ 23,584 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। 2206 ट्रेडेड स्टॉक्स में से 1868 शेयरों में तेजी, 317 में गिरावट और 58 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखे।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 84 अंक की बढ़त लेकर 77,690 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह सपाट ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 7.75 अंक की मामूली गिरावट के साथ 23,584 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। 2206 ट्रेडेड स्टॉक्स में से 1868 शेयरों में तेजी, 317 में गिरावट और 58 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखे। एनएसई का कुल मार्केट कैप 412.21 लाख करोड़ रुपये पर बना हुआ था।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी सार्थक मेटल्स में 14 फीसदी, एमबीएल इंफ्रा में 13 फीसदी, उमा एक्सपोर्ट्स में 11 फीसदी, नोर्थ ईस्टर्न में 8.23 फीसदी और बिनानी इंडस्ट्रीज में 5.66 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर आईआरआईएस क्लोथिंग्स में 14 फीसदी, TECIL CHEMICALS में 10 फीसदी, GARWARE TECHNICAL में 9 फीसदी, AEGIS LOGISTICS में 7 फीसदी और एमटी एजुकेयर में 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.47 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.18 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.31 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.06 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.37 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.22 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.12 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.67 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.91 फीसदी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.36 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.71 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.66 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.93 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.41 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा