1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती सत्र में शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 84,600 से फिसला, निफ्टी भी नीचे, ये प्रमुख स्टॉक्स कमजोर

शुरुआती सत्र में शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 84,600 से फिसला, निफ्टी भी नीचे, ये प्रमुख स्टॉक्स कमजोर

 Published : Nov 19, 2025 09:35 am IST,  Updated : Nov 19, 2025 10:26 am IST

ग्लोबल संकेतों के बीच शुरुआती सत्र में हरे निशान में ओपनिंग के तुरंत बाद बाजार लाल निशान में आ गया। दोनों सूचकांकों में गिरावट का रुख देखने को मिला।

निवेशकों की नजर लगातार बड़े शेयरों की हलचल पर है।- India TV Hindi
निवेशकों की नजर लगातार बड़े शेयरों की हलचल पर है। Image Source : PTI

घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को शुरुआती सत्र में कमजोरी के साथ शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 81.78 अंक की गिरावट के साथ 84,591.24 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी समय एनएसई निफ्टी भी 33.50 अंक की गिरावट के साथ 25,876.55 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती सत्र के दौरान एनएसई निफ्टी में आज श्रीराम फाइनेंस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख बढ़त के साथ उभरे, जबकि मैक्स हेल्थकेयर, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी और हिंदाल्को नुकसान में रहे। निवेशकों की नजर लगातार बड़े शेयरों की हलचल पर है, जिससे इंडेक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और सन फार्मा पिछड़ गए। हालांकि, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक लाभ में रहे।

बैंक निफ्टी भी टूटा

कारोबार की शुरुआत होते ही बैंक निफ्टी 117 अंक या 0.20% की गिरावट के साथ 58,782 पर खुला। इसी तरह, स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी बेंचमार्क के मुताबिक ही बढ़त रही। निफ्टी मिडकैप 68 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 60,754 पर खुला।

एशियाई बाजारों में कैसा है रुख

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक शेयर बाजार दबाव में कारोबार कर रहे हैं, जिससे अस्थिरता का दौर जारी है, जिसने एसएंडपी 500 और नैस्डैक जैसे प्रमुख अमेरिकी सूचकांकों को महीनों में अपनी सबसे लंबी गिरावट के दौर में धकेल दिया है।

रुपया 9 पैसे हुआ मजबूत

बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 88.51 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कम कीमतों के समर्थन से इसे समर्थन मिला, जबकि दुनिया भर के अस्थिर शेयर बाजारों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा के साथ-साथ घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी के कारण भी रुपये पर दबाव रहा।

साथ ही, निवेशक प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रगति और इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले घरेलू पीएमआई आंकड़ों को लेकर चिंतित थे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 88.57 पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 88.51 पर और मजबूत होकर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर से 9 पैसे ऊपर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा