1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,538 अंक टूटा, क्या सोमवार से बाजार और लुढ़केगा या लौटेगी तेजी? जानें Next Week का Outlook

पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,538 अंक टूटा, क्या सोमवार से बाजार और लुढ़केगा या लौटेगी तेजी? जानें Next Week का Outlook

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Feb 26, 2023 11:37 am IST,  Updated : Feb 26, 2023 11:37 am IST

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वैश्विक रुझान, घरेलू मोर्चे पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों तथा विदेशी कोषों के रुख से तय होगी।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : INDIA TV

बीते हफ्ते बाजार में सभी दिन गिरावट रही। इसके चलते बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,538.64 अंक या 2.52 प्रतिशत लुढ़क गया। बाजार में गिरावट आने से निवेश्कों के करीब 8 लाख करोड़ डूब गए। ऐसे में निवेशकों के मन में डर है कि क्या अगले सप्ताह भी बाजार में गिरावट थमेगी या लौटेगी तौजी? अगर आप भी बाजार निवेशक हैं तो यह जानने के लिए उत्सुक होंगे भारतीय शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या और गिरावट आएगी। आइए, जानकारों का क्या कहना है? 

वैश्विक रुझान डालेंगे बाजार पर असर 

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वैश्विक रुझान, घरेलू मोर्चे पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों तथा विदेशी कोषों के रुख से तय होगी। इसके अलावा विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के लिए क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े और वाहन बिक्री के मासिक आंकड़े भी बाजार की दिशा को प्रभावित करेंगे। महंगाई की चिंता के बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका से  स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, बाजार की निगाह अमेरिका में बॉन्ड पर प्रतिफल तथा डॉलर सूचकांक के साथ वैश्विक रुझानों पर रहेगी। 2023 की पहली छमाही में बाजार की दृष्टि से अमेरिका में ब्याज दरों का परिदृश्य काफी महत्वपूर्ण रहेगा।  इस हफ्ते बाजार में बड़ी तेजी या बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। 

जीडीपी आंकड़े और वाहन बिक्री पर नजर 

मीणा ने कहा, बाजार अभी भू-राजनीतिक स्थिति पर अधिक प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है, लेकिन कोई भी अप्रत्याशित घटनाक्रम-सकारात्मक या नकारात्मक-बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। घरेलू स्तर पर इस सप्ताह हमारे लिए चौथी तिमाही के जीडीपी आंकड़े और वाहन बिक्री के मासिक आंकड़े महत्वपूर्ण रहेंगे। ब्रेंट कच्चे तेल की चाल और रुपये-डॉलर का उतार-चढ़ाव भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (तकनीकी शोध) अमोल अठावले ने कहा, बाजार में यदा-कदा सुस्ती का दौर आ सकता है क्योंकि कई नकारात्मक कारकों की वजह से निवेशक अपनी पोर्टफोलियो में कमी कर सकते हैं। 

कच्चे तेल और रुपये की चाल पर भी असर

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा, नए माह की शुरुआत के साथ निवेशकों की निगाह महत्वपूर्ण वृहद आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी। जीडीपी और बुनियादी क्षेत्र के आंकड़े 28 फरवरी को आएंगे। इसके अलावा पीएमआई विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के आंकड़े क्रमश: एक मार्च और तीन मार्च को आएंगे। मिश्रा ने कहा कि वाहन बिक्री के मासिक आंकड़े एक मार्च को आएंगे। घरेलू आंकड़ों के साथ वैश्विक बाजार का प्रदर्शन, कच्चे तेल के दाम और रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका और रूस के बीच ‘शीत युद्ध’ फिर शुरू होने के बीच बाजार में तमाम तरह की आशंकाएं पैदा हुई हैं। नायर ने कहा, हालांकि, इसका अल्पकालिक असर होगा। लेकिन रूस पर प्रतिबंधों से खाद्य और तेल निर्यात पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा