1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market ने ओपनिंग के टाइम ही तोड़ा ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, निफ्टी और सेंसेक्स में उछाल दर्ज

Share Market ने ओपनिंग के टाइम ही तोड़ा ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, निफ्टी और सेंसेक्स में उछाल दर्ज

 Published : Jul 13, 2023 09:34 am IST,  Updated : Jul 13, 2023 12:32 pm IST

Share Market News: आज शेयर बाजार में काफी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार शुरू किया है।

Share Market- India TV Hindi
Share Market Image Source : FILE

Share Market Updates: आज वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। निवेशक आज बाजार के आखिरी दिन खरीदारी करते हुए दिख रहे हैं। वीकली एक्सपायरी के दिन जारी तेजी यह बताती है कि आगे मार्केट में रैली बरकरार रहने वाली है। सेंसेक्स आज खुलते वक्त 377 अंकों की उछाल के साथ कारोबार शुरू किया है वही हाल निफ्टी का भी है। निफ्टी ने ऑल टाइम हाई के साथ कारोबार शुरू किया है। निफ्टी ने 111 अंकों की उछाल के साथ 19,495 पर बिजनेस शुरू किया है।

कल बाजार में देखी गई थी बिकवाली

आखिरी घंटे में जोरदार बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को टूटकर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 223.95 अंक लुढ़ककर 65,393.90 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 55.10 अंक गिरकर 19,384.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयरों में गिरावट और 6 में तेजी रही। गिरने वाले में मुख्य रूप से टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर रहें। वहीं तेजी वाले में कोटक बैंक, एशियनपेंट्स, सनफार्मा, टाइटन और एसबीआई शामिल रहें। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में हुआ बड़ा बदलाव

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करने वाले निवेशकों के लिए एक बुरी खबर आई है। अब उन्हें पहले से कम समय कारोबार करने के लिए मिलेंगे। यह बदलाव NSE के तहत आने वाले निफ्टी बैंक पर लागू होगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निफ्टी बैंक ऑप्शंस और निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स फ्यूचर्स और ऑप्शंस के लिए समाप्ति दिनों में बदलाव की घोषणा की है। 4 सितंबर से निफ्टी बैंक साप्ताहिक सूचकांक विकल्प गुरुवार के बजाय हर बुधवार को समाप्त हो जाएंगे। निफ्टी बैंक के लिए पहले बुधवार की साप्ताहिक समाप्ति 6 सितंबर को होगी। मंथली कांट्रैक्ट्स के समाप्ति सप्ताह को छोड़कर सभी साप्ताहिक कांट्रैक्ट्स प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को समाप्त होंगे। यदि बुधवार को व्यापारिक अवकाश है, तो समाप्ति का दिन पिछला व्यापारिक दिन है। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दी जानकारी

एनएसई ने एक सूचना पत्र में कहा कि व्यापक रूप से ट्रैक किए जाने वाले बैंकिंग सूचकांक के मंथली और त्रैमासिक अनुबंधों(Contracts) के लिए, कोई बदलाव नहीं है और समाप्ति माह के अंतिम गुरुवार को समाप्त होते रहेंगे। एनएसई ने कहा ट्रेडिंग चक्र में कोई बदलाव नहीं हुआ है यानी निफ्टी बैंक में 4 साप्ताहिक समाप्ति कांट्रैक्ट्स (मंथली कांट्रैक्ट्स को छोड़कर), 3 मंथली समाप्ति कांट्रैक्ट्स और 3 त्रैमासिक समाप्ति कांट्रैक्ट्स (मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर चक्र) जारी रहेंगे। साप्ताहिक और मंथली कांट्रैक्ट्स की समाप्ति के दिनों में विभाजन का मतलब होगा कि सितंबर में पहली तीन समाप्ति बुधवार को होगी और अंतिम (मंथली) गुरुवार को होगी।

ये भी पढ़ें: अब बुधवार तक ही कारोबार कर पाएंगे NSE के ये निवेशक, नया आदेश इस तारीख से होगा लागू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा