1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 119 और निफ्टी 45 अंकों की गिरावट के साथ बंद, आईटी और ऑटो स्टॉक्स टूटे

सेंसेक्स 119 और निफ्टी 45 अंकों की गिरावट के साथ बंद, आईटी और ऑटो स्टॉक्स टूटे

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 15, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 04:02 pm IST

एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 44.80 अंकों (0.18%) के नुकसान के साथ 25,069.20 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, share market, stock market, nifty 50, sensex, nifty, bajaj finance, eternal, reliance indu- India TV Hindi
हफ्ते के पहले दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 15 September, 2025: पिछले हफ्ते शानदार प्रदर्शन करने के बाद आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन आईटी और ऑटो स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। आज बीएसई सेंसेक्स 118.96 अंकों (0.15%) की गिरावट के साथ 81,785.74 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 44.80 अंकों (0.18%) के नुकसान के साथ 25,069.20 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी 373 अंक या 1.50 प्रतिशत के प्रॉफिट में रहा था।

निफ्टी की 50 में से 35 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 35 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

हरे निशान में बंद होने वाली सेंसेक्स की कंपनियां

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एटरनल के शेयर 0.58 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.46 प्रतिशत, एलएंडटी 0.33 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.32 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.17 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.16 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.13 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.09 प्रतिशत और ट्रेंट 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

एशियन पेंट्स, इंफोसिस समेत इन शेयरों में गिरावट

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को एशियन पेंट्स के शेयर 1.66 प्रतिशत, इंफोसिस 1.15 प्रतिशत, टाइटन 1.14 प्रतिशत, सनफार्मा 0.85 प्रतिशत, टीसीएस 0.72 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.39 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.37 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.35 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.33 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.32 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.25 प्रतिशत, बीईएल 0.24 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.21 प्रतिशत, आईटीसी 0.19 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.16 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.15 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.09 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.03 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक 0.02 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा