1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 678 और निफ्टी 228 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन स्टॉक्स में तेजी

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 678 और निफ्टी 228 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन स्टॉक्स में तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 16, 2025 03:35 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 03:49 pm IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 227.90 अंकों (0.92%) की तेजी के साथ 24,946.50 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty 50, sensex, nifty, share market, stock market, ultratech cement, tech mahindra, hcl - India TV Hindi
बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 16 June, 2025: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने बड़ी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। हफ्ते के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 677.55 अंकों (0.84%) की बढ़त के साथ 81,796.15 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 227.90 अंकों (0.92%) की तेजी के साथ 24,946.50 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष और वैश्विक संकेतों के बीच आज बाजार ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की थी।

टाटा मोटर्स के शेयरों में भयानक गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 3 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 45 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 5 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टाटा मोटर्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

टेक महिंद्रा, टीसीएस समेत इन सभी शेयरों में दर्ज की गई तेजी

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टेक महिंद्रा के शेयर 2.12 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.66%, टीसीएस 1.40%, एटरनल 1.34%, एशियन पेंट्स 1.28%, टाटा स्टील 1.25%, कोटक महिंद्रा बैंक 1.25%, इंफोसिस 1.21%, आईटीसी 1.08%, मारुति सुजुकी 1.04%, भारती एयरटेल 1.04%, पावरग्रिड 1.03%, एचडीएफसी बैंक 0.93%, एलएंडटी 0.89%, बजाज फिनसर्व 0.86%, आईसीआईसीआई बैंक 0.75%, एक्सिस बैंक 0.75%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.65%, एनटीपीसी 0.48%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.47%, बजाज फाइनेंस 0.47%, टाइटन 0.44%, नेस्ले इंडिया 0.44%, इंडसइंड बैंक 0.36%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.27% और एसबीआई के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.35 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयर 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा