1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 324 और निफ्टी 109 अंक गिरकर बंद- रिलायंस, एटरनल समेत इन स्टॉक्स में भारी गिरावट

सेंसेक्स 324 और निफ्टी 109 अंक गिरकर बंद- रिलायंस, एटरनल समेत इन स्टॉक्स में भारी गिरावट

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 19, 2026 03:44 pm IST,  Updated : Jan 19, 2026 04:04 pm IST

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, sensex, nifty, nifty 50, share market, stock market, indigo, tech mahindra, kotak mahindra- India TV Hindi
आज फिर गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Highlights 19 January, 2026: शेयर बाजार में जारी गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 324.17 अंकों (0.39%) की गिरावट के साथ 83,246.18 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 108.85 अंकों (0.42 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,585.50 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज भी लाल निशान में ही कारोबार शुरू किया था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल कई दिग्गज कंपनी के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 31 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा 3.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ट्रेंट, मारुति समेत इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज टेक महिंद्रा के शेयर 2.85 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.27 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.18 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.02 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.96 प्रतिशत, ट्रेंट 1.16 प्रतिशत, आईटीसी 1.11 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.02 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.00 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.73 प्रतिशत, बीईएल 0.66 प्रतिशत, एलएंडटी 0.30 प्रतिशत, सन फार्मा 0.26 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.08 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स ये स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.26 प्रतिशत, एटरनल 2.19 प्रतिशत, टाइटन 1.40 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.39 प्रतिशत, टीसीएस 1.36 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.17 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.03 प्रतिशत, इंफोसिस 0.54 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.45 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.39 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.38 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.24 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा