1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने लगाया गोता, सेंसेक्स 282 अंक टूटकर खुला, निफ्टी 19700 से नीचे फिसला, फोकस में हैं ये स्टॉक्स

शेयर बाजार ने लगाया गोता, सेंसेक्स 282 अंक टूटकर खुला, निफ्टी 19700 से नीचे फिसला, फोकस में हैं ये स्टॉक्स

 Published : Nov 17, 2023 09:27 am IST,  Updated : Nov 17, 2023 09:45 am IST

निफ्टी पर बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, आयशर मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख लाभ वाले स्टॉक्स के तौर पर कारोबार करते देखे जा रहे हैं।

बीते सत्र की शुरुआत भी लाल निशान में ही हुई थी।- India TV Hindi
बीते सत्र की शुरुआत भी लाल निशान में ही हुई थी। Image Source : FILE

घरेलू शेयर बाजार ने फिर शुक्रवार को गिरावट के साथ ओपनिंग की है। बीते सत्र की शुरुआत भी लाल निशान में ही हुई थी, हालांकि मार्केट फिर बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स बाजार ओपन होते ही 282 अंक की गिरावट के साथ 65700.40 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी सुबह मार्केट ओपन होते समय यानी 9 बजकर 15 मिनट पर 70 अंक नीचे फिसलकर 19695.20 के लेवल पर खुला।

स्टॉक्स में हलचल

मार्केट ओपन होते ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) पर सबसे ज्यादा लाभ वाले स्टॉक्स में बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, आयशर मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील कारोबार करते दिखे, जबकि मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक घाटे में रहे। बैंकिंग और एनबीएफसी स्टॉक्स में गिरावट का रुझान है। आरबीआई ने गुरुवार को उच्च पूंजी जरूरत के रूप में पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के मानदंडों को सख्त कर दिया। नए नियम पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड को महंगे बना देंगे और इन कैटेगरी में बढ़ोतरी पर अंकुश लगा सकते हैं।

प्री-ओपनिंग में थे कमजोर संकेत

स्टॉक मार्केट ने सप्ताह के आखिरी सत्र की प्री-ओपनिंग सेशन में ही कमजोर संकेत दे दिए थे। हालांकि, बीएसई सेंसेक्स तब 124.63 अंक की तेजी के साथ 66107.11 के लेवल पर शुरुआत की थी, लेकिन एनएसई का निफ्टी 6.40 अंक कमजोर होकर  19758.80 के लेवल पर खुला।

पिछले दो सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ है बाजार

बीते दो कारोबार सत्र में घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। बीते सत्र में भी सेंसेक्स 306.55 अंक की बढ़त के साथ आखिर में 65982.48 के लेवल पर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 89.75 अंक की तेजी के साथ 19765.20 के लेवल पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ था।

अपडेट जारी है...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा