1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. घरेलू शेयर मार्केट धड़ाम, लाल निशान में खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 19400 से फिसला, ये शेयर फोकस में

घरेलू शेयर मार्केट धड़ाम, लाल निशान में खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 19400 से फिसला, ये शेयर फोकस में

 Published : Nov 07, 2023 09:35 am IST,  Updated : Nov 07, 2023 09:45 am IST

बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स, सपाट कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी पर बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, सिप्ला और एचसीएल टेक्नोलॉजीज प्रमुख लाभ में रहे।

मार्केट ओपनिंग के समय बिजली को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे।- India TV Hindi
मार्केट ओपनिंग के समय बिजली को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। Image Source : FILE

घरेलू शेयर बाजार (share market) ने मंगलवार को खुलते ही निराश किया। सेंसेक्स-निफ्टी ने लाल निशान में अपनी शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) सुबह मार्केट खुलते ही सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 56.63 अंक टूटकर 64902.06 के लेवल पर कारोबार करता देखा गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 21.25 अंक नीचे फिसलकर 19390.50 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। ग्लोबल लेवल पर मिले-जुले संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में इंडेक्स दबाव महसूस कर रहे हैं। इसके पीछे वजह यह है कि निवेशकों के बीच दरों में बढ़ोतरी की आशंका फिर से बढ़ गई है। सऊदी अरब और रूस की इस घोषणा के बाद कि वे साल के आखिर तक सप्लाई में कटौती को आगे बढ़ाएंगे, तेल की कीमतों में मामूली बढ़त रही।

मार्केट खुलते ही एक को छोड़ सभी इंडेक्स लाल निशान में

मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, मार्केट (Stock Market) ओपनिंग के समय बिजली को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स, सपाट कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी पर बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, सिप्ला और एचसीएल टेक्नोलॉजीज प्रमुख लाभ में रहे, जबकि डिविस लैब्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, एलएंडटी, कोल इंडिया और एचडीएफसी बैंक घाटे में रहे।

प्री-ओपनिंग में ही मिले थे संकेत

शेयर मार्केट (share market) में आज प्री-ओपनिंग में ही मार्केट ने एक कमजोर रुख के संकेत दे दिए थे। प्री-ओपनिंग यानी सुबह 9 बजे एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 24.25 अंक कमजोर खुलकर 19387.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, तब बीएसई सेसेंक्स (BSE Sensex) 277.77 अंक की तेजी के साथ 65236.46 के लेवल पर कारोबार करता दिखा था।  

पिछले सत्र में 595 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) बीते सत्र यानी सोमवार को 594.91 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 64,958.69 अंक और एनएसई निफ्टी 181.15 अंक या 0.94 प्रतिशत चढ़कर 19,411.75 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा