1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 257 और निफ्टी ने 86 अंकों के नुकसान के साथ शुरू किया कारोबार

बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 257 और निफ्टी ने 86 अंकों के नुकसान के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 18, 2024 09:29 am IST,  Updated : Oct 18, 2024 10:24 am IST

गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला था लेकिन अंत में ये बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। बताते चलें कि ये हफ्ता भी शेयर बाजार और इसके निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा और नुकसान हावी रहा।

हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुला बाजार- India TV Hindi
हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुला बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 18th October, 2024: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान में खुला। शुक्रवार को बाजार में बड़े नुकसान के साथ कारोबार शुरू हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 257.35 अंकों की गिरावट के साथ 80,749.26 अंकों पर खुला तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 86.70 अंकों की गिरावट के साथ 24,664.95 अंकों पर शुरू हुआ। जबकि गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला था लेकिन अंत में ये बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। बताते चलें कि ये हफ्ता भी शेयर बाजार और इसके निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा और नुकसान हावी रहा।

भयानक नुकसान से लाल हुआ बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स

 

आज सुबह 9.20 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान में थे जबकि सिर्फ 2 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 35 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे और सिर्फ 15 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में थे।

इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सुबह 9.20 बजे तक सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा, टाइटन 1.80 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.65 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.17 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.02 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.00, अडाणी पोर्ट्स 0.96 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.95 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.92 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया के शेयर 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

इन कंपनियों के शेयर में भी नुकसान

इस समय तक रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, आईटीसी, जेएसडब्लू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, सनफार्मा, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक के शेयर भी लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे।

एक्सिस बैंक के शेयर में जोरदार तेजी

वहीं दूसरी ओर, इस बड़ी गिरावट के बीच एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.58 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। एक्सिस बैंक के साथ-साथ टीसीएस के शेयर में 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा