1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार चौथे दिन हरे निशान में खुला स्टॉक मार्केट, इन शेयरों में दिखी शुरुआती बढ़त

लगातार चौथे दिन हरे निशान में खुला स्टॉक मार्केट, इन शेयरों में दिखी शुरुआती बढ़त

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 27, 2025 09:21 am IST,  Updated : Jun 27, 2025 09:32 am IST

गुरुवार को बाजार ने जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार बंद किया था। कल सेंसेक्स 1000.36 अंकों की उछाल के साथ 83,755.87 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, sbi, tata steel, reliance industries,- India TV Hindi
शुक्रवार को लगातार चौथे दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 27 June, 2025: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने हरे निशान में फ्लैट शुरुआत की। भारतीय शेयर बाजार ने आज लगातार चौथे दिन हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की है। हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 18.58 अंकों (0.02%) अंकों की मामूली बढ़त के साथ 83,774.45 अंकों पर खुला। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 27.65 अंकों की (0.11%) तेजी के साथ 25,576.65 अंकों पर खुला। बताते चलें कि गुरुवार को बाजार ने जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार बंद किया था। कल सेंसेक्स 1000.36 अंकों की उछाल के साथ 83,755.87 अंकों पर और निफ्टी 304.25 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,549.00 अंकों पर बंद हुआ था।

निफ्टी की 50 में से 46 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में की शुरुआत

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बढ़त के साथ खुले टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, टीसीएस, टाइटन के शेयर

आज सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर 0.84 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.82 प्रतिशत, एलएंडटी 0.80 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.79 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.70 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.68 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.58 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.57 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.55 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.54 प्रतिशत, इंफोसिस 0.45 प्रतिशत, ट्रेंट 0.38 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.36 प्रतिशत, सनफार्मा 0.34 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.32 प्रतिशत, टीसीएस 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का कैसा रहा हाल

इनके अलावा, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.25 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.23 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.16 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.15 प्रतिशत, एटरनल 0.13 प्रतिशत, आईटीसी 0.11 प्रतिशत, टाइटन 0.09 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.08 प्रतिशत, बीईएल 0.06 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ खुले। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। जबकि, टेक महिंद्रा के शेयर 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा