1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 242 और निफ्टी ने 66 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन शेयरों में दिखी शुरुआती तेजी

सेंसेक्स 242 और निफ्टी ने 66 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन शेयरों में दिखी शुरुआती तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 06, 2025 09:29 am IST,  Updated : Feb 06, 2025 09:39 am IST

बीएसई सेंसेक्स 242.07 अंकों की तेजी के साथ 78,513.36 अंकों पर खुला और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 65.65 अंकों की बढ़त के साथ 23,761.95 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बुधवार को भी बाजार हरे निशान में खुला था, लेकिन अंत में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था।

nse, bse, nifty, nifty 50, sensex- India TV Hindi
शेयर बाजार ने बुधवार को भी हरे निशान में कारोबार शुरू किया था Image Source : PTI

Share Market Opening 6th February, 2025: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया। हफ्ते के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स 242.07 अंकों की तेजी के साथ 78,513.36 अंकों पर खुला और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 65.65 अंकों की बढ़त के साथ 23,761.95 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बुधवार को भी बाजार हरे निशान में खुला था, लेकिन अंत में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था। कल, सेंसेक्स 328 अंक टूटकर 78,255 पर बंद हुआ और निफ्टी 42 अंक गिरकर 23,696 अंकों पर बंद हुआ।

पावरग्रिड के शेयरों में दिखी अच्छी तेजी

गुरुवार को सुबह 09.19 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में थे और बाकी की 16 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 1.42 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बिजनेस कर रहे थे।

हरे निशान में कारोबार कर रहे थे ये शेयर

इनके अलावा, इंफोसिस के शेयर 0.77 पर्सेंट, बजाज फाइनेंस 0.73 पर्सेंट, इंडसइंड बैंक 0.69 पर्सेंट, एशियन पेंट्स 0.60 पर्सेंट, टीसीएस 0.55 पर्सेंट, आईसीआईसीआई बैंक 0.52 पर्सेंट, टाटा मोटर्स 0.51 पर्सेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.46 पर्सेंट, जोमैटो 0.41 पर्सेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.41 पर्सेंट, अडाणी पोर्ट्स 0.40 पर्सेंट, टेक महिंद्रा 0.36 पर्सेंट, भारतीय स्टेट बैंक 0.32 पर्सेंट, बजाज फिनसर्व 0.30 पर्सेंट, एचसीएल टेक 0.27 पर्सेंट, नेस्ले इंडिया 0.25 पर्सेंट, एनटीपीसी 0.19 पर्सेंट और सनफार्मा के शेयर 0.12 पर्सेंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

नुकसान में रहे इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी तरफ, टाइटन के शेयर 0.73 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.53 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.42 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.37 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.36 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.17 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.12 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.10 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.02 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 0.02 प्रतिशत के नुकसान में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा