1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market : कमाई कराकर बंद हुआ मार्केट, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड हाई

Share Market : कमाई कराकर बंद हुआ मार्केट, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड हाई

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 19, 2023 04:13 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 04:29 pm IST

सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को कारोबार के दौरान ताजा ऑल टाईम हाई लेवल बनाया है। इससे शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में सबसे ज्यादा तेजी नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, रिलायंस और एसबीआई के शेयर में देखने को मिली।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FREEPIK

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ है। दोनों ही प्रमुख सूचकांकों ने आज कारोबार के दौरान रिकॉर्ड हाई बनाया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.17 फीसदी या 122.10 अंक बढ़कर 71,437.19 पर बंद हुआ। इसने आज कारोबार के दौरान 71,623.71 अंक का ताजा ऑल टाइम हाई बनाया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 0.16 फीसदी या 34.45 अंक की बढ़त लेकर 21,453.10 पर बंद हुआ। निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान 21,505.05 अंक के साथ ताजा ऑल टाइम हाई लेवल बनाया है। बाजार बंद होते समय निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, रिलायंस, एसबीआई, एचयूएल, आईटीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, मारुति और बजाज फिनसर्व में दर्ज हुई। 

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल


सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.41 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.01 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.36 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.79 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.19 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.82 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.80 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी रियल्टी में 0.53 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.08 फीसदी, मिफ्टी मेटल में 0.67 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.74 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.95 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.75 फीसदी, और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.05 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

बीएसई स्मॉल कैप ने भी बनाया रिकॉर्ड हाई


बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी आज आज कारोबार के दौरान 42,544.95 अंक के साथ ताजा रिकॉर्ड हाई बनाया है। यह आज 0.10 फीसदी की बढ़त लेकर 42,327.60 पर बंद हुई। हालांकि, मिडकैप इंडेक्स में गिरावट दिखी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स आज 0.31 फीसदी गिरकर 36,186.10 पर बंद हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा