1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: बाजार में नहीं थम रही गिरावट, सेंसेक्स 271 और निफ्टी 75 अंक टूटा

Stock Market Highlights: बाजार में नहीं थम रही गिरावट, सेंसेक्स 271 और निफ्टी 75 अंक टूटा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 21, 2026 03:37 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 04:01 pm IST

कल सेंसेक्स 1065.71 अंकों (1.28 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 82,180.47 अंकों पर और निफ्टी 353.00 अंकों (1.38 प्रतिशत) के बड़े नुकसान के साथ 25,232.50 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, eternal, ultratech cement, indigo, re- India TV Hindi
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी Image Source : PTI

Stock Market Highlights 21 January 2026: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को एक बार फिर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार का अंत किया। आज बीएसई सेंसेक्स 270.84 अंकों (0.33 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 81,909.63 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 75.00 अंकों (0.30 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,157.50 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार में हाहाकार मच गया था। कल सेंसेक्स 1065.71 अंकों (1.28 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 82,180.47 अंकों पर और निफ्टी 353.00 अंकों (1.38 प्रतिशत) के बड़े नुकसान के साथ 25,232.50 अंकों पर बंद हुआ था।

एटरनल के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी, आईसीआईसीआई बैंक में बड़ी गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 23 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 27 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटनरल के शेयर सबसे ज्यादा 4.98 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन शेयरों ने बढ़त के साथ बंद किया कारोबार

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.57 प्रतिशत, इंडिगो 1.37 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.75 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.70 प्रतिशत पावरग्रिड 0.57 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.49 प्रतिशत, टीसीएस 0.43 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.41 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.40 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.28 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.25 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आज ट्रेंट के शेयर 1.78 प्रतिशत, बीईएल 1.59 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.68 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.18 प्रतिशत, एलएंडटी 1.13 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.87 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.71 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.67 प्रतिशत, आईटीसी 0.52 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.51 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.51 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.37 प्रतिशत, इंफोसिस 0.16 प्रतिशत, सनफार्मा 0.12 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.03 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा