1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: सेंसेक्स 609 और निफ्टी 182 अंकों की तेजी के साथ बंद, शानदार बढ़त के साथ बंद हुए ये स्टॉक्स

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 609 और निफ्टी 182 अंकों की तेजी के साथ बंद, शानदार बढ़त के साथ बंद हुए ये स्टॉक्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 29, 2026 03:43 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 03:57 pm IST

आज एक समय सेंसेक्स 1000 से भी ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 77,982.51 अंकों तक पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 50 भी आज 24,334.70 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था।

e, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, itc, tech mahi- India TV Hindi
बुधवार को आईटीसी के शेयरों में शानदार तेजी Image Source : PTI

Stock Market Highlights 29 April 2026: भारतीय शेयर बाजार ने आज फिर अच्छी बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार का अंत किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 609.45 अंकों (0.79 प्रतिशत) की तेजी के साथ 77,496.36 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 181.95 अंक (0.76 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 24,177.65 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज एक समय सेंसेक्स 1000 से भी ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 77,982.51 अंकों तक पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 50 भी आज 24,334.70 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था। बताते चलें कि इस हफ्ते के शुरुआती 3 सत्रों में से 2 सत्रों में बाजार ने तेजी के साथ कारोबार बंद किया, जबकि मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

आईटीसी के शेयरों में शानदार तेजी

आज सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 35 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 15 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटीसी के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी समेत इन शेयरों में शानदार तेजी

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज टेक महिंद्रा के शेयर 3.14 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.82 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.68 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.30 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.04 प्रतिशत, सन फार्मा 1.79 प्रतिशत, एलएंडटी 1.45 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.40 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.30 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.29 प्रतिशत, टीसीएस 1.17 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.00 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.99 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.47 प्रतिशत, टाइटन 0.44 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.44 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.40 प्रतिशत, बीईएल 0.39 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.29 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.20 प्रतिशत और एटरनल के शेयर 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

इनके अलावा, बुधवार को एनटीपीसी के शेयर 1.33 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.85 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.83 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.62 प्रतिशत, ट्रेंट 0.62 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.45 प्रतिशत और एसबीआई 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा