1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स 505 अंक उछलकर बंद, निफ्टी भी 24,300 के पार, ये प्रमुख स्टॉक्स चढ़े

बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स 505 अंक उछलकर बंद, निफ्टी भी 24,300 के पार, ये प्रमुख स्टॉक्स चढ़े

 Published : Apr 17, 2026 03:42 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 03:58 pm IST

आज के सत्र में सभी सेक्टोरल इंडेक्स सकारात्मक बंद हुए। खासतौर पर एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एनर्जी सेक्टर में 1 से 2 प्रतिशत तक की अच्छी बढ़त देखने को मिली।

स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 प्रतिशत ऊपर रहा।- India TV Hindi
स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 प्रतिशत ऊपर रहा। Image Source : PTI

सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार का जोश हाई रहा। सत्र के अंत में बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की बड़ी उछाल के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर टिका। कुल मिलाकर लगभग 2,906 शेयरों में तेजी रही, 1,233 शेयरों में गिरावट आई और 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 प्रतिशत ऊपर रहा। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिसमें एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एनर्जी सेक्टर में 1 से 2 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में एचयूएल, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में विप्रो, एचडीएफसी लाइफ, सन फार्मा, एलएंडटी और एमएंडएम शामिल रहे।

कारोबार के आखिर में शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।
Image Source : BSEकारोबार के आखिर में शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स

सिंबल LTP बदलाव %बदलाव वॉल्यूम (लाख) वैल्यू (₹ करोड़)
HINDUNILVR 2,240.00 100.90 4.72 48.83 1,087.25
JSWSTEEL 1,241.60 26.70 2.20 18.76 230.61
NESTLEIND 1,285.10 27.70 2.20 19.94 255.80
APOLLOHOSP 7,710.00 157.00 2.08 3.44 263.26
POWERGRID 318.15 5.90 1.89 136.06 430.56

भारतीय रुपया 29 पैसे मजबूत

भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर बंद हुआ। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 92.85 (अस्थायी) पर बंद हुआ। इसकी वजह अमेरिकी मुद्रा का कमजोर होना और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही, साथ ही भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदें भी बढ़ीं। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में फिर से खरीदारी शुरू होने और विदेशी फंड्स के नए निवेश से भी स्थानीय मुद्रा को सहारा मिला।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में, रुपया 92.93 पर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दिन के कारोबार में 92.65 के उच्चतम स्तर को छुआ। यह 92.98 के दिन के सबसे निचले स्तर को भी छूने के बाद, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 92.85 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 29 पैसे अधिक है। गुरुवार को, रुपया 19 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.14 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा