1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market में तेजी के बावजूद Reliance और TCS के निवेशकों को हुआ नुकसान, जानिए क्यों

Share Market में तेजी के बावजूद Reliance और TCS के निवेशकों को हुआ नुकसान, जानिए क्यों

 Written By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 10, 2022 11:31 am IST,  Updated : Jul 10, 2022 12:01 pm IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,81,209.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

Share Market - India TV Hindi
Share Market Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 1,573 अंक चढ़ा पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स
  • सिर्फ रिलायंस और टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में ही गिरावट आई
  • एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 12,000.08 करोड़ रुपये बढ़ा

Share Market में पिछले हफ्ते तेजी के बावजूद  Reliance और TCS के निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,81,209.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,573.91 अंक या 2.97 प्रतिशत चढ़ गया। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में ही गिरावट आई।

एचयूएल का पूंजीकरण 50,058.05 करोड़ बढ़ा

समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 50,058.05 करोड़ रुपये बढ़कर 5,86,422.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 35,956.8 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,25,656.96 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 23,940.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,75,832.15 करोड़ रुपये और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की 19,797.24 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,47,841.46 करोड़ रुपये रही। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 19,232.55 करोड़ रुपये बढ़कर 4,35,922.66 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 15,126.4 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,37,033.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

एयरटेल के निवेशकों को भी हुआ फायदा 

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 12,000.08 करोड़ रुपये बढ़कर 3,81,833.20 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 5,098.65 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,06,213.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 18,770.93 करोड़ रुपये घटकर 11,94,625.39 करोड़ रुपये पर आ गया। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस का जून तिमाही का मुनाफा 5.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9,478 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के नतीजों की घोषणा शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद हुई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत भी 11,805.14 करोड़ रुपये घटकर 16,17,879.36 करोड़ रुपये रह गई। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा