1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market में लगातार तीसरे दिन गिरावट, HDFC और RIL में कमजोरी से सेंसेक्स 354 अंक टूटा

Stock Market में लगातार तीसरे दिन गिरावट, HDFC और RIL में कमजोरी से सेंसेक्स 354 अंक टूटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 07, 2022 10:50 am IST,  Updated : Apr 07, 2022 10:50 am IST

सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाइटन, विप्रो, टीसीएस, नेस्ले और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड शुरुआती कारोबार में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

Stock Market - India TV Hindi
Stock Market  Image Source : AP

Highlights

  • एचडीएफसी के दोनों शेयरों और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों के नुकसान
  • सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई
  • सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354 अंक से अधिक टूट गया

मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी के दोनों शेयरों और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों के नुकसान में जाने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354.54 अंक की गिरावट के साथ 59,255.87 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 91.35 अंक गिरकर 17,716.30 पर आ गया। 

सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाइटन, विप्रो, टीसीएस, नेस्ले और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड शुरुआती कारोबार में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर डॉ.रेड्डीज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और सन फार्मा हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 566.09 अंक यानी 0.94 प्रतिशत का गोता लगाकर 59,610.41 अंक पर बंद हुआ था। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 149.75 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,807.65 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.71 प्रतिशत बढ़कर 102.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,279.97 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा