1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market News : सपाट खुला शेयर बाजार, ऑटो शेयरों में गिरावट, FMCG स्टॉक्स उछले

Stock Market News : सपाट खुला शेयर बाजार, ऑटो शेयरों में गिरावट, FMCG स्टॉक्स उछले

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 07, 2024 09:39 am IST,  Updated : May 07, 2024 09:40 am IST

मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.91 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.11 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.22 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 73,895.54 अंक के पिछले बंद के मुकाबले 73,973.30 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह सपाट ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.15 फीसदी या 33.15 अंक की गिरावट के साथ 22,442 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 27 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई तेजी

शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.50 फीसदी, ब्रिटानिया में 2.06 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 1.76 फीसदी, आईटीसी में 1.74 फीसदी और कोल इंडिया में 1.43 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर बजाज ऑटो में 1.08 फीसदी, पावरग्रिड में 1.03 फीसदी, सिप्ला में 0.65 फीसदी, जेएसडबल्यू स्टील में 0.56 फीसदी और डिविस लैब में 0.56 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों क हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.91 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.11 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.22 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.91 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.26 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.32 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.18 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.03 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.89 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.33 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.06 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.25 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.13 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.98 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.13 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.46 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा