1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में आज दिख रही तेजी, सरकारी बैंकों के शेयर उछले, ऑटो स्टॉक्स में गिरावट

शेयर बाजार में आज दिख रही तेजी, सरकारी बैंकों के शेयर उछले, ऑटो स्टॉक्स में गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 27, 2025 09:48 am IST,  Updated : Mar 27, 2025 09:56 am IST

Share Market News : सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी सरकारी बैंकों के शेयरों में देखने को मिली।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ खुला लेकिन शुरुआती कारोबार में मामूली तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 201 अंक की गिरावट के साथ 77,087 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.33 फीसदी या 257 अंक की बढ़त लेकर 77,541 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज शुरुआती कारोबार में 0.23 फीसदी या 54 अंक की बढ़त के साथ 23,541 अंक पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

21 शेयरों में अपर सर्किट

शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 2440 शेयरों में से 1229 शेयर हरे निशान पर, 1157 शेयर लाल निशान पर और 66 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखाई दिए। इसके अलावा 7 शेयर अपने 52 वीक हाई पर, 126 शेयर अपने 52 वीक लो पर, 21 शयरों में अपर सर्किट और 51 शेयरों में लोअर सर्किट था। निफ्टी का कुल मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में 409.08 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सरकारी बैंकों के शेयरों में उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी सरकारी बैंकों के शेयरों में देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.98 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.61 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.65 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.09 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.13 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.32 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.51 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.38 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.44 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.59 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.51 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.70 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.02 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.52 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा