1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: शेयर मार्केट में धमाकेदार शुरुआत! सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा, निफ्टी 26100 के ऊपर खुला; आज टेक सेक्टर पर रहेगी इन्वेस्टर्स की नजर

Stock Market: शेयर मार्केट में धमाकेदार शुरुआत! सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा, निफ्टी 26100 के ऊपर खुला; आज टेक सेक्टर पर रहेगी इन्वेस्टर्स की नजर

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 20, 2025 09:40 am IST,  Updated : Nov 20, 2025 09:41 am IST

वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत और NVIDIA के शानदार तिमाही नतीजों ने भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह जबरदस्त जोश भर दिया। ग्लोबल टेक रैली का असर भारत में भी साफ नजर आया, और मार्केट ने गुरुवार को दमदार बढ़त के साथ शुरुआत की।

गुरुवार को शेयर बाजार...- India TV Hindi
गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत Image Source : CANVA

वैश्विक बाजारों में आई जबरदस्त तेजी का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। NVIDIA के उम्मीदों से बेहतर नतीजों ने ग्लोबल मार्केट्स का सेंटीमेंट पूरी तरह बदल दिया है। AI बबल के डर को पीछे छोड़ते हुए कंपनी के शानदार रिसल्ट्स ने टेक सेक्टर में नई जान डाल दी है। इसका सीधा लाभ एशियाई बाजारों के साथ भारतीय बाजारों को भी मिला और आज शुरुआत से ही बाजार हरे निशान में खुला।

सेंसेक्स 160 अंक उछला, निफ्टी ने पार किया 26100

20 नवंबर को भारतीय बाजार जोरदार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 160 अंकों की तेजी के साथ ऊपर खुला। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स  85,380 के करीब ट्रेड करता दिखा। वहीं निफ्टी 26,091 के ऊपर ओपन हुआ और शुरुआती मिनटों में 26,100 के लेवल को पार कर गया। मार्केट ब्रेड्थ भी मजबूत रहा। 1447 शेयरों में खरीदारी, जबकि सिर्फ 734 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

टेक सेक्टर में दिखी नई जान

नैस्डैक फ्यूचर्स में 2% की मजबूती और एशियाई बाजारों में उछाल ने भारतीय IT और टेक शेयरों को खासा सपोर्ट दिया। गिफ्ट निफ्टी में भी 80-100 अंकों की बढ़त देखने को मिली। जापान का निक्केई करीब 4% चढ़कर ट्रेड कर रहा है, जबकि कोस्पी और ताइवान भी 2–3% की मजबूती में रहे। भारतीय बाजार में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर, हिंडाल्को और श्रीराम फाइनेंस शुरुआती गेनर्स में रहे। दूसरी ओर, ICICI बैंक और मारुति सुजुकी हल्की गिरावट में दिखे।

आज किस सेक्टर पर रहेगी इन्वेस्टर्स की नजर?

विशेषज्ञों का मानना है कि NVIDIA की मजबूत कमाई ने टेक शेयरों को बड़ी राहत दी है। इसलिए आज IT, AI-लिंक्ड स्टॉक्स और सेमीकंडक्टर थीम वाली कंपनियों पर इन्वेस्टर्स की नजरें टिकी रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा