1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. टाटा ग्रुप का सबसे सस्ता और सबसे महंगा शेयर कौन-सा है? जानें नाम और भाव

टाटा ग्रुप का सबसे सस्ता और सबसे महंगा शेयर कौन-सा है? जानें नाम और भाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 23, 2025 12:16 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 12:16 pm IST

मार्केट कैप के लिहाज से टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसका मौजूदा मार्केट कैप 12,00,499.53 करोड़ रुपये है।

cheapest tata stock, cheapest tata group stock, cheapest stock of tata, cheapest stock of tata group- India TV Hindi
कौन है टाटा ग्रुप का सबसे सस्ता और सबसे महंगा शेयर Image Source : TATA GROUP

टाटा ग्रुप, देश के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप्स में से एक है। देश के दिग्गज टाटा ग्रुप के पास नमक से लेकर एयरलाइन तक का बिजनेस का है। टाटा ग्रुप के उत्पादों और सेवाओं पर देश के गरीब ही नहीं बल्कि अमीर भी आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। टाटा ग्रुप की कई कंपनियां भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हैं, इनमें टीसीएस, टाटा पावर, टाइटन, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील का नाम प्रमुख है। आज हम यहां टाटा ग्रुप के सबसे सस्ते और सबसे महंगे स्टॉक के बारे में जानेंगे।

शेयर बाजार में लिस्ट हैं टाटा ग्रुप की 16 कंपनियां

भारतीय शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की कुल 16 कंपनियां लिस्ट हैं। बाजार में लिस्ट टाटा की कंपनियों में टीसीएस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा केमिकल्स, टाटा पावर, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा कम्यूनिकेशन, वोल्टास, ट्रेंट, टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा मेटालिंक्स, टाटा एलेक्सी, नेल्को और टाटा टेक्नोलॉजी का नाम शामिल है। मार्केट कैप के लिहाज से टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसका मौजूदा मार्केट कैप 12,00,499.53 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरी ओर, नेल्को लिमिटेड मार्केट कैप के लिहाज से टाटा की सबसे छोटी कंपनी है, जिसका मौजूदा मार्केट कैप 2080.39 करोड़ रुपये है।

कौन है टाटा ग्रुप का सबसे सस्ता और सबसे महंगा शेयर

शेयर प्राइस की बात करें तो टाटा स्टील, टाटा ग्रुप का सबसे सस्ता स्टॉक है। बुधवार को दोपहर 12.00 बजे के आसपास टाटा स्टील के शेयर बीएसई पर 138.94 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। जबकि, टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा ग्रुप का सबसे महंगा स्टॉक है। खबर लिखे जाने तक इसके शेयर बीएसई पर 6262.75 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

बाकी शेयरों का क्या है भाव

इनके अलावा, आज टीसीएस के शेयर 3406.55 रुपये, टाटा मोटर्स के शेयर 648.8 रुपये, टाइटन के शेयर 3337.2 रुपये, टाटा केमिकल्स के शेयर 858.15 रुपये, टाटा पावर के शेयर 385.8 रुपये, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयर 831.7 रुपये, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 1145.5 रुपये, टाटा कम्यूनिकेशन के शेयर 1588.2 रुपये, वोल्टास के शेयर 1297.6 रुपये, ट्रेंट के शेयर 5270.15 रुपये, टाटा मेटालिंक्स के शेयर 1111.05 रुपये, टाटा एलेक्सी के शेयर 5564.15 रुपये, नेल्को के शेयर 889.8 रुपये और टाटा टेक्नोलॉजी के शेयर 716.2 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा