1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बिजली-पानी के बिल पर 10% कैशबैक, जानिए क्या करना होगा

बिजली-पानी के बिल पर 10% कैशबैक, जानिए क्या करना होगा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 25, 2017 11:09 am IST,  Updated : Aug 25, 2017 11:12 am IST

इस महीने के बिजली के बिल पर आपको 10 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। ICICI बैंक के डिजिटल वॉलेट ‘पॉकेट वॉलेट’ से बिल का भुगतान करने पर ये डिस्काउंट मिल रहा है।

बिजली-पानी के बिल पर 10% कैशबैक, जानिए क्या करना होगा- India TV Hindi
बिजली-पानी के बिल पर 10% कैशबैक, जानिए क्या करना होगा

नई दिल्ली। बिजली और पानी का बिल हमेशा आपकी जेब पर भारी पड़ता है। लेकिन हम आपको ऐसा रास्ता बताने वाले हैं जिससे आपको बिजली का बिजली और पानी का बिल उतना भारी नहीं पड़ेगा। इस महीने के बिजली के बिल पर आपको 10 फीसदी तक का कैशबैक मिल सकेगा। ICICI बैंक के डिजिटल वॉलेट ‘पॉकेट वॉलेट’ से बिल का भुगतान करने पर ये डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 8 सितंबर तक इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 200 रुपए का नया नोट आज होगा जारी, नोट आने से पहले जाने इसके 16 फीचर्स

ICICI बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऑफर के तहत आप अधिकतम 3 बिलों का भुगतान कर सकते हैं और अधिकतम कैशबैक 100 रुपए तक का होगा। इसके लिए आपको ICICI बैंक के पॉकेट वॉलेट पर लॉगइन करना होगा और वहां बिल कैटेगिरी में पे बिल ऑप्शन का चुनाव करना है। जिस बिजली या पानी कंपनी का बिल चुकाना है उसका चुनाव करके PAYTHEBILL कोड भरना है और साथ में अपने बिल की डिटेल भी भरनी है।

बैंक के मुताबिक यह ऑफर शुरुआत के 15000 लोगों तक ही सीमित रहेगा और कैशबैक 5 दिन के भीतर आपके खाते में मिलेगा। अधिकतम 100 रुपए तक का कैशबैक दिए जाने का ऑफर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा